एशियन गेम्स में मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन

शूटर ऐश्वर्य प्रताप सिंह ने दो स्वर्ण सहित चार पदक जीते खेलपथ संवाद भोपाल। चीन के हांगझोऊ में सम्पन्न 19वें एशियन गेम्स में निशानेबाज ऐश्वर्य प्रताप सिंह के बेजोड़ प्रदर्शन (दो स्वर्ण, एक रजत, एक कांस्य) के बाद मध्य प्रदेश ने एक दर्जन पदकों पर कब्जा जमाया। एशियाई खेलों में मध्य प्रदेश का अब तक का यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।  इस बार मध्य प्रदेश अकादमी के निशानेबाजों ने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है। शूटिंग में म.......

सब-जूनियर नेशनल हॉकी चैम्पियनशिप पर हरियाणा का कब्जा

सचिन सबसे अधिक गोल दागने वाले खिलाड़ी रहे फाइनल में हरियाणा ने उत्तर प्रदेश को 1-0 से हराया खेलपथ संवाद नरवाना। पहली नोर्थ जोन सब-जूनियर नेशनल हॉकी चैम्पियनशिप प्रतियोगिता हरियाणा की टीम ने जीत ली है। नरवाना के हॉकी कोच डॉ. संदीप गोयत व रविन्द्र श्योकंद ने बताया कि एक अक्तूबर से 8 अक्तूबर तक झांसी (उत्तर प्रदेश) में पहली नोर्थ जोन सब-जूनियर नेशनल हॉकी चैम्पियनशिप का आयोजन किया गया।  इस प्रतियोगिता में हरियाणा की टी.......

एशियाई खेलों में पंजाब के खिलाड़ियों ने जीते 19 पदक

8 गोल्ड मेडल जीतकर तोड़े 72 साल के सभी रिकॉर्ड खेलपथ संवाद चण्डीगढ़। चीन में आयोजित हुए एशियन गेम्स में भारत के खिलाड़ियों का जलवा रहा। वहीं पंजाब के 33 खिलाड़ियों ने 72 साल के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 8 स्वर्ण, 6 रजत और 5 कांस्य पदक के साथ कुल 19 पदक जीते। इससे पहले पंजाब के खिलाड़ियों ने 1951 में नई दिल्ली में 15 पदक जीते थे। हांगझोऊ में सम्पन्न हुए एशियन गेम्स में भारत के खिलाड़ियों ने जहां अपना अब तक का सर्वोत्तम प्रदर्.......

पदक विजेता बहन-भाई का शानदार स्वागत

नेशनल ग्रेपलिंग चैम्पियनशिप में जीते सोना-कांसा खेलपथ संवाद समालखा। रोहतक में आयोजित नेशनल ग्रेपलिंग चैम्पियनशिप के पदक विजेता बहन-भाई का शनिवार को हथवाला गांव में भव्य सम्मान किया गया। हथवाला गांव की पहलवान अनुष्का त्यागी ने स्वर्ण व उसका भाई विनायक त्यागी ने कांस्य पदक हासिल किया। समालखा पुराने बस अड्डा पर दोनों खिलाड़ियों के स्वागत में हुजूम उमड़ पड़ा। यहां दोनों का फूलमालाओं से स्वागत किया गया। दोनों पदक विजेता बहन अनुष्का.......

अहमदाबाद में लखनऊ की बेटियों ने बिखेरी स्वर्णिम चमक

पंखुड़ी और रुद्राक्षी अब एसजीएफआई में दिखाएंगी जलवा खेलपथ संवाद लखनऊ। प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती, इस बात को सिद्ध किया है लखनऊ की होनहार ताइक्वांडो बेटियों पंखुड़ी वर्मा और रुद्राक्षी मिश्रा ने। अहमदाबाद में हुई आईसीएसई बोर्ड की राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैम्पियनशिप में इन दोनों बेटियों ने अपने-अपने भारवर्ग में स्वर्णिम सफलता हासिल कर ल.......

एशियाड में हरियाणा की बेटियों ने किया नाम रोशन

कुश्ती स्पर्धा में मिले पांच पदक, तीन बेटियों के नाम खेलपथ संवाद नई दिल्ली। हरियाणा के अमन सहरावत सहित तीन भारतीय पहलवानों ने शुक्रवार को यहां कांस्य पदक जीते वहीं, चयन ट्रायल के बिना एशियाई खेलों में हिस्सा लेने वाले बजरंग पूनिया पदक जीतने में नाकाम रहे। भारत को एशियाई खेलों की कुश्ती स्पर्धा में जो पांच पदक मिले उनमें तीन हरियाणा की बेटियों के नाम रहे। युवा पहलवान सोनम मलिक ने महिलाओं की 62 किलोग्राम स्पर्धा में चीन की जिया .......

हरियाणा के खिलाड़ियों ने चीन में फहराया तिरंगा

एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन जारी प्रदेश के खिलाड़ियों ने अब 22 पदक जीते खेलपथ संवाद चण्डीगढ़। हरियाणा खेलों की महाशक्ति है, इसमें कोई संदेह नहीं। एशियाई खेलों में भारत के कुल पदकों में हरियाणा के जांबाज खिलाड़ियों के खाते में 22 पदक आ चुके हैं। सच कहें तो हरियाणा सरकार द्वारा बनाई गई खेल नीति, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर व खिलाड़ियों को मुहैया करवाई जा रही सुविधाओं की बदौलत प्रदेश के खिलाड़ी विश्व पटल पर हरियाणा का नाम चमका रहे.......

गुरबत का दौर भी नहीं रोक पाया जांबाज रामबाबू के कदम

कभी थे मजदूर, अब बने एशियन गेम्स पदक विजेता सोनभद्र के लाल ने हांगझोऊ में किया कमाल खेलपथ संवाद नई दिल्ली। दिहाड़ी मजदूर के बेटे और एशियाई खेलों की पैदल चाल स्पर्धा के कांस्य पदक विजेता रामबाबू की कहानी बड़ी प्रेरक है। अभी उनके इरादे बुलंद हैं और आसमान छूने का इरादा है। रामबाबू की कहानी बयां करती है कि कैसे मजबूत इच्छा शक्ति वाला व्यक्ति अपनी किस्मत खुद लिखता है।  एशियाई खेलों की 35 किलोमीटर पैदल चाल मिश्रित टीम स्.......

डेडलिफ्ट चैम्पियनशिप में शिखा ने जीता खिताब

सब जूनियर में स्ट्रांग वूमेन का खिताब भी हासिल किया खेलपथ संवाद चरखी दादरी। दादरी जिले के अखत्यारपुरा की बेटी शिखा सांगवान ने जयपुर में आयोजित आईडीएफ ओपन राजस्थान डेडलिफ्ट चैम्पियनशिप में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने गांव, जिले एवं प्रदेश का नाम रोशन कर दिया है। इसके साथ ही सब जूनियर में स्ट्रांग वूमेन का खिताब भी हासिल किया। अपनी जीत से खुश हुई शिखा सांगवान ने कहा कि वह चहल स्ट्रेंथ जिम दादरी में कोच रविन्द्र चहल के पास अभ्यास.......

शूटर अखिल ने विदेशी धरती पर फहराया परचम

किसान पिता ने बेटे को कर्ज लेकर राइफल दिलाई थी खेलपथ संवाद बागपत। एशियन गेम्स में देश को स्वर्ण पदक दिलाने वाले अंगदपुर गांव के अखिल श्योराण ने उधार की राइफल से प्रैक्टिस शुरू की थी। इसलिए ही शुरूआत में अखिल का ट्रायल छूट गया था और तब किसान पिता रविंद्र श्योराण ने कर्ज लेकर बेटे को राइफल दिलाई। जिसके बाद अखिल ने सोने समेत अन्य तमगों की लाइन लगा दी। अखिल श्योराण ने मेरठ के गॉडविन स्कूल में पढ़ाई करते हुए वर्ष 2007 में वहां से म.......